डौंडिया खेड़ा और खजाना | एक हजार टन सोना


उन्नाव के डौंडिया खेड़ा गांव में खजाने की तलाश में खुदाई जारी है. खुदाई शुरू होने के तीन दिन बाद आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) को कुछ उम्मीद नजर आने लगी है. किले में करीब तीन फीट की खुदाई पर एक दीवार का कोना नजर आया है. और एएसआई को उम्मीद है कि इस दीवार के पार सोने का खजाना मिल सकता है.किला और किले के अदंर बने जिस मंदिर में कल तक किसी की दिलचस्पी नहीं थी, अब उस किले का राज गहराने लगा है और लोगों की दिलचस्पी भी जगने लगी है. यहां खुदाई में जुटी एएसआई की टीम के चेहरे पर खुशी छलकने लगी है.उन्नाव के राजा राव राम बख्श सिंह के किले में तीसरे दिन सुबह 10 बजे जब खुदाई शुरू की गई तो किले के अंदर से प्राचीन सभ्यता से जुड़ी खास निशानी हाथ नहीं लगी. जैसे-जैसे खुदाई होती गई आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम के चेहरे की मायूसी बढ़ती गई, लेकिन शाम होते-होते अचानक ही टीम का चेहरा खिल गया.
                                           by SUNIL KUMAR DHEENDHWAL