राजा ने अपनी मौत से पहले दफनाया था सोना!
ये शायद इतिहास का पहला मौका है जब एक सरकारी एजेंसी आर्कियोलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया इस तरह खजाने की खोज में जुटी है. इस एजेंसी को तलाश है सोने के ऐसे भंडार की, जिसे एक राजा ने मरने
से पहले जमीन में दफना दिया था. सोमवार को एजेंसी एक बार फिर उस खजाने तक पहुंचने की कोशिश में जुटेगी.
एएसआई की टीम को खुदाई से पहले ही पता चला था कि इस जगह पर करीब 25 फीट नीचे किसी धातु का जखीरा हो सकता है. और ये धातु भी ऐसी धातु है, जो चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होती. तो साफ है कि वो धातु लोहा नहीं, कुछ और है. सोना भी हो सकता है. वो हजार टन सोना.
सोमवार को एएसआई की कोशिश होगी कि दीवार के ओर-छोर का पता लगाया जाए. बताया जा रहा है कि दीवार के आकार के आधार पर जमीन के नीचे जो ढांचा मिलेगा. उसी ढांचे के साथ टीम आगे की खुदाई करेगी.

