दो फीट चौड़ाई की दीवार

10 और मजदूर काम पर लगाए.........

एएसआई की जो टीम दो दिन तक 12 मजदूरों से खुदाई करा रही थी. उसने दस और मजदूर काम पर लगा दिए हैं. और वैज्ञानिकों को खुदाई का
नतीजा भी मिलने लगा है. तीसरे दिन खुदाई के बाद गड्ढे में एक दीवार नजर आई है. ये दीवार जमीन से करीब एक मीटर नीचे है. और एएसआई को लगता है कि ये दीवार प्राचीन काल की हो सकती है.
फिलहाल दीवार की चौड़ाई दो फीट नजर आ रही है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसके आसपास की सफाई करने पर दीवार का पूरा आकार नजर आएगा. साथ ही किले के उस रहस्य से भी पर्दा उठेगा, जो जमीन के नीचे रहस्य के सात पर्दों में दफ्न है.
                                       By SUNIL KUMAR DHEENDHWAL