सबकी नजर किले की तरफ है और दिमाग में ये तीन सवाल बार-बार घूमते हैं-
पहला- क्या किले से खजाना निकलेगा?दूसरा- क्या एक हजार टन सोना मिलेगा?
तीसरा- क्या एक साधु का सपना सच होगा?
सरकार के मन में हजार टन सोने का सपना जगाने वाले साधु शोभन सरकार ने दावा किया है कि जमीन के 25 फुट नीचे एक हजार टन सोना दबा हुआ है. एएसआई की टीम 3 फुट खुदाई कर चुकी है. अब ये सवाल उठ रहा है कि जो दीवार मिली है, क्या इस दीवार के पार पहुंचकर एएसआई की टीम खजाने तक पहुंच जाएगी? क्योंकि इससे पहले टीम को खपरैल और ईंटें मिल चुकी हैं. एएसआई की टीम को लगता है कि उसका मिशन सही दिशा में जा रहा है और अब खजाने के सोने से पर्दा उठते देर नहीं लगेगी.
By SUNIL KUMAR DHEENDHWAL
By SUNIL KUMAR DHEENDHWAL
